

रतलाम,03 अक्टूबर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। जहां जिले में आए दिन अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी चकारी और विवाद के मामले सामने आई रहे थे कि आज एक और गंभीर मामला शहर के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। जहा एक नाबालिक ने दूसरे नाबालिक की चाकू से हत्या कर दी।


वारदात की जानकारी पूरे क्षेत्र में आज की तरह फैल गई। जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत 80 फीट रोड पर करीब 10.30 बजे किसी बात को लेकर एक नाबालिक ने दूसरे नाबालिक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे घायल की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक इस हत्याकांड के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। वही अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामला प्रेम प्रसंग का होना बताया जा रहा है।
रतलाम में बाइक टकराने के मामूली विवाद एक नाबालिग की हत्या तक जा पहुंची। हत्या करने वाले नाबालिगों ने कहासुनी के चलते 17 वर्षीय किशोर को चाकू घोंप मौत के घाट उतार दिया। शहर के 80 फीट क्षेत्र में हुई उक्त वारदात से सनसनी फैल गई। औद्योगिक पुलिस रतलाम ने अभी तक वारदात में शामिल 5 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली की 80 फीट रोड पर एक नाबालिग खून से लथपथ पड़ा है। इस पर थाने से चीता के जवान मौके पर पहुंचे। तब नाबालिग होश में था और उसने पुलिस को हमलावरों के नाम भी बताए थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल विनोद (17) पिता जगदीश पांचाल निवासी महेश नगर का बयान के रूप में वीडियो भी बनाया। कुछ देर बाद गंभीर घायल विनोद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार 1 अक्टूबर को नयागांव क्षेत्र में बाइक टकराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक विनोद ने आरोपी को चांटा मारा था। इसके बाद से इनका विवाद बढ़ गया था। इस विवाद के बाद विनोद दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकला था। मंगलवार को आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए थे।
