रतलाम – : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब भाजपा पदाधिकारीयों के बगावती तेवर दिखने शुरू हो गए है , इसकी मुख्य वजह है की भाजपा के मंडल अध्यक्ष की नई नियुक्ति , बताया जाता है की भाजपा हाई कमान द्वारा बीते दिन चार मंडल के अधयक्ष को नई नियुक्ति की गई थी , जिससे खफा होकर हटाए गए मंडल अध्यक्ष के समर्थको ने आज सामुदायिक इस्तीफा दे दिया …
धराड़ मंडल से , युवा मोर्चा , किसान मोर्चा ,अजा मोर्चा , पिछड़ा मोर्चा के लगभग 50 पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने इस्तीफा दे दिया।
भाजपा द्वारा हटाए गए धराड़ मंडल अध्यक्ष ने मीडिया को बताया की उनको पारिवारिक कारणों के चलते .. तक़रीबन एक माह तक वह पार्टी का कार्य नही कर पा रहा था जिस कारण मुझे मंडल अध्यक्ष पद से निस्काषित कर अन्य व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया है ….




