रतलाम – : देश का 75 वा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाएगा जिसके अवसर पर एक दिन पुर्व रतलाम नगर में भारत माता की भव्य महा आरती आयोजित होगी , भव्य महा आरती में कैबिनेट मंत्री और विधायक चेतन्य काश्यप की भी मौजूदगी रहोगी ……
देशभक्ति के भजनों पर 26 जनवरी को नगर के मु्ख्य चौराहे और मार्गो से देश भक्त युवाओं की टोली विशाल तिंरगा वाहन यात्रा निकालेंगे , बताया जाता है की भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला प्रमुख सौरभ शर्मा द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व 25 जनवरी को शाम 7 बजे बजे नगर निगम चौराहे पर भव्य महा आरती का अयोजन किया जायेगा ……
बैठक में सभी का हुआ निर्णय …..
बताया जाता है की देश के 75 गणतंत्र दिवस के पर्व को धूम धाम से मनाए जाने को लेकर उसकी सम्पूर्ण व्यवस्था को लेकर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमे मंडल द्वारा भव्य महा आरती को लेकर निर्णय लिया गया है .
मंडल प्रमुख समस्त देश भक्त युवाओं से किया आरती में शामिल होने हेतु अनुरोध – :
खेल प्रकोष्ठ प्रमुख सौरभ शर्मा ने नगर के सभी देश भक्त युवाओं से महा आरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हेतु अनुरोध किया है ……


