Spread the love

स्वतंत्र कलम रतलाम। जयस नेता व ग्रामीण से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ अभय ओहरी के समर्थन में शुक्रवार को ग्राम लालगुवाड़ी में विशाल आमसभा का आयोजन हुआ। आमसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे है।

सभा को संबोधित करते हुए जयस नेता ओहरी भाजपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे। आमसभा से पूर्व डॉ. ओहरी ने अपने समर्थकों के साथ जिसमें डॉ. ओहरी ने बिबड़ोद, धोलावाड़, कनेरी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। ओहरी का जगह – जगह जमकर स्वागत हुआ। कई स्थानों पर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. ओहरी को फलों से तोलकर उनका सम्मान किया। किसी आवश्यक कारण से जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा और राष्ट्रीय नारी शक्ति की प्रभारी सीमा दीदी वास्कले उपस्थित नहीं हो सकी।

आमसभा में जयस के नेता, जनपद सदस्य, सरपंच व कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता से हिस्सा लिया। डॉ ओहरी ने तीखे तेवरों में भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की दोनों ही पार्टियों को जयस की केवल भीड़ और वोट चाहिए। मगर जब टिकट देने की बारी आती है तो दोनों ही पार्टी धोखा देती है। इनको जयस का कोई नेता नहीं चाहिए। जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) बनाने के पीछे उधेश्य हमारे आदिवासी व गरीब भाइयों की बात सरकार तक पहुंचाना था। रतलाम ही नहीं बल्की प्रदेश व देशभर में हमने दिन रात एक करके आज जयस को मजबूत किया। हमारा एक – एक कार्यकर्ता लीडर है जो हजार वोट की ताकत रखता है। हमारे कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हर दम खड़े है। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती है और पिछले साल भाजपा ने हमारे 19 बेकसूर लोगों को इसी दिन जेल पहुंचाया था। इसका जवाब इस बार 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती पर प्रण लेकर 17 नवंबर को देना है। बिरसा मुंडा ग्रुप द्वारा आयोजित इस आमसभा में आसपास अंचल के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the love
Avatar

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed